बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर खुद को और अपने परिवार को काफी पर्सनल रखना पसंद करते हैं। सुनिल अपने परिवार या निजी जिंदगी की बाते सोशल मीडिया पर नहीं करना चाहते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया को बस अपने प्रोफेशनल वर्क के लिए इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन कर चुके अभिनेता ने हाल ही में एक टॉक शो के दौरान कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में प्राइवेसी नहीं रह गई है। आपके एक वाक्य को 15 अलग-अलग तरीको से दिखाया जाता है। उसे कई अलग-अलग तरीको से पेश किया जाता है। एक्टर ने आगे कहा कि सोशल मीडिया ने हमारे जीवन को नष्ट कर दिया है। मुझे इस पर बात करने से भी डर लगता है।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : social media
एक्टर की मानें तो इंटरनेट पर होने वाली चीजों के उन्हें डिप्लोमैटिक होने पर मजबूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि उनके परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर भला बुरा कहा जाए।
4 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर का कहना है कि वह पुरानी ख्यालों के हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ये सब देखकर काफी बुरा लगता है और ये सब देखकर एक्टर चुप नहीं रहने वाले हैं।
Arpita Khan Eid Party: अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में कंगना ने की शिरकत, लोग बोले- 'जिनको गाली देती थी...'
5 of 5
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनिल हाल ही में रिलीज हुई बेव शो हंटर में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर हेरा फेरी 3 बी मौजूद हैं। सुनिल के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें- Video: 'फेवरेट एक्टर है भगवान नहीं...,' फीमेल फैन ने छुए शाहिद कपूर के पैर तो भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास