अभिनय की दुनिया में काम करने वाले सितारे अपना काफी समय सोशल मीडिया की दुनिया को देते हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को अपने फैंस से शेयर करना पसंद करते हैं। टीवी जगत के कई ऐसे सितारे हैं जो छोटे पर्दे पर कम और सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादा नजर आते हैं। ये यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज हम आपको टीवी के ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीवी शोज से ज्यादा यूट्यूब पर दिखाई देते हैं। इन्होंने अपना चैनल भी बना रखा है। जिसकी मदद से ये फैंस से जुड़े रहते हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है। तो चलिए शुरू करते हैं...
YouTube Channel: टीवी की दुनिया से ज्यादा यूट्यूब पर नजर आते हैं ये सितारे, लाखों में है फॉलोअर्स की संख्या
जैस्मिन भसीन-अली गोनी
जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने एक साथ अपना यूट्यूब चैनल बनाया है। इस चैनल पर दोनों एक-दूसरे के साथ चैलेंज करते हुए कई वीडियोज बनाते हैं। दोनों को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उन्हें जैसली कहकर बुलाते हैं। ऐसे में उन्होंने इसे ही अपने चैनल का नाम रखा है।
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से शुरुआत की थी। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने डेली सोप से दूरी बना ली है और वह म्यूजिक वीडियोज में नजर आती हैं। हाल ही में वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं, लेकिन वह कोई सीरियल नहीं कर रही हैं। जन्नत का भी यूट्यूब पर चैनल है, जिस पर उनके 3.54 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
युविका चौधरी
युविका चौधरी भी यूट्यूब पर डेली व्लॉग बनाती हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपना चैनल बनाया है और कम समय में ही उनके काफी सब्सक्राइबर्स भी हो गए हैं। युविका अपनी पूरी दिनचर्या को दिखाती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम
'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ को तो आप जानते ही होंगे। दीपिका पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन वह म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। वहीं, वह यूट्यूब पर दीपिका की दुनिया नाम से अपना चैनल चलाती हैं, जिसके 3.31 मिलियन मिलियन सब्सक्राइबर हैं।