{"_id":"5a9262154f1c1b0a7b8b90f1","slug":"sridevi-husband-boney-kapoor-is-ready-to-do-anything-for-the-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे बोनी कपूर, ऐसा प्लान सब हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे बोनी कपूर, ऐसा प्लान सब हैरान
Sun, 25 Feb 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' अपने पति बोनी कपूर के साथ की थी। इस फिल्म के साथ ही बोनी कपूर के मन में श्रीदेवी के लिए इमोशनल फीलिंग जाग गए थे और साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली थी।
2 of 4
sridevi
आपको बता दें कि बोनी कपूर पहले से शादीशुदा और दो बच्चों (अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर) के पिता थे। श्रीदेवी और बोनी की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अफेयर्स में गिनी जाती है। साल 1984 में बोनी कपूर की पहली मुलाकात श्रीदेवी से तब हुई थी जब वह उन्हें 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर के अपॉजिट साइन करना चाहते थे। सूत्रों की मानें तो बोनी कपूर को श्रीदेवी को देखते ही प्यार हो गया था। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को साल 1993 में शादी के लिए प्रपोज किया था।
3 of 4
sridevi
बोनी कपूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे और इसलिए श्रीदेवी की मां से मिलने गए थे। श्रीदेवी की मां ने इसके लिए 10 लाख रुपये की फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए 11 लाख रुपये दिए यानि की 1 लाख रुपये ज्यादा। बोनी कपूर ने कई बार ऐसा कहा था कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sridevi
गौरतलब है कि बोनी कपूर की पहली शादी साल 1983 में मोना कपूर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। साल 1996 में मोना से तलाक लेकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।