फिल्म इंडस्ट्री की लेडी अमिताभ कहलाने वालीं अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। श्रीदेवी तो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ हैं और रहेंगी। श्रीदेवी के बारे में यूं तो कई बातें सभी ने सुनी या पढ़ी होंगी। लेकिन इस पैकेज में हम आपको श्रीदेवी से जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं।
{"_id":"5f333b00a8781c44ab024b19","slug":"sridevi-birth-anniversary-know-some-unknown-facts-about-sridevi-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sridevi Birthday: श्रीदेवी को 'बाजीगर' में हुआ था डबल रोल ऑफर, इस वजह से डायरेक्टर ने बदल दी थी कास्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sridevi Birthday: श्रीदेवी को 'बाजीगर' में हुआ था डबल रोल ऑफर, इस वजह से डायरेक्टर ने बदल दी थी कास्टिंग
Wed, 12 Aug 2020 06:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी
- एक के बाद एक बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस श्रीदेवी कमाई के मामले में भी पीछे नहीं थीं। बता दें कि 1985 से 1992 तक श्रीदेवी बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेसेस से अधिक फीस लेती थीं।
- श्रीदेवी को फिल्म बाजीगर में डबर रोल ऑफर हुआ था। लेकिन बाद में डायरेक्टर ने कास्टिंग यह सोचकर बदल दी कि दर्शकों को स्क्रीन पर शाहरुख द्वारा श्रीदेवी की मौत पसंद नहीं आएगी।
श्रीदेवी
- फोटो : फिल्म
- फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी ने सिनेमा के लिए 50 साल काम किया। साल 1969 में आई एमए थिरुमुगम की 'थुनाइवान' श्रीदेवी की पहली फिल्म थी। इसमें श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकार काम किया था।
- श्रीदेवी का वास्तविक नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था। पर्दे पर उनके लिए श्रीदेवी नाम तय किया गया। बता दें कि श्रीदेवी उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने धर्मेंद्र और उनके बेटे सन्नी देओल ,दोनों के साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
- जितेंद्र के साथ श्रीदेवी ने 16 फिल्मों में काम किया जिनमें 13 कामयाब रहीं और तीन फ्लॉप रहीं। इसके साथ बता दें कि 'सदमा' 1983 में रिलीज हुई थी। 'सदमा' के रोल के लिए श्रीदेवी को खूब सराहा गया। 'सदमा' तमिल फिल्म 'मूंदरम पिराई' की रीमेक थी।
- फिल्म चालबाज के सुपरहिट गाने 'ना जाने कहां से आई है' के शूट के वक्त श्रीदेवी को तेज बुखार था। बावजूद उसके उन्होंने बखूबी शूट पूरा किया था।
विज्ञापन
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
- श्रीदेवी को स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित फिल्म जुरासिक पार्क ऑफिर हुई थी। लेकिन श्रीदेवी ने फिल्म के लिए इनकार कर दिया था।
- महज चार साल की उम्र में श्रीदेवी बड़े पर्दे पर आ गई थीं।सोलवां सावन श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।
- श्रीदेवी को सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा भी आती थी।
पढ़ें: Sara Ali Khan Birthday: बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं सारा अली खान