टॉलीवुड में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए बीच सड़क टॉपलेस होने वाली तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने एक बार फिर जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण पर हमला बोला है। श्री ने कहा है कि पवन कल्याण के पास सिर्फ बहुत बार शादी करने जैसी उपलब्धि है और अब दुभाग्य से अब वह राजनीति में आ गए हैं।
कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़ जन सेना पार्टी में शामिल होने वाले Addepalli Sridhar ने कहा था- श्री रेड्डी पवन कल्याण की आलोचना कर खबरों में बने रहना चाहती हैं। इतना ही नहीं Addepalli Sridhar ने श्री रेड्डी को उनके मामले में दखल न देने की भी सलाह दी थी। फिर क्या था इसके जवाब में श्री ने जन सेना पार्टी के लीडर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
अब श्री रेड्डी ने पवन कल्याण पर हमला बोलते हुए फेसबुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- इस लड़के ने कई बार शादी की, उसके जीवन में केवल एक ही उपलब्धि है कि उसने कई बार शादी की है। वह एक बड़े हीरो का भाई है, इतना ही नहीं खुद भी हीरो है और 4-5 हिट फिल्में भी दी हैं।
यह आदमी किसी को भी धोखा दे सकता है। भारत की बुरी किस्मत है कि इस तरह का अशिक्षित आदमी राजनीति में है। इतना ही नहीं श्री रेड्डी Addepalli Sridhar पर भी निशाना साधा। बता दें पवन कल्याण के बीच विवाद बहुत पुराना है। कास्टिंग काउच को लेकर जिस तरह के आरोप रेड्डी ने लगाए थे, उस मामले पर पवन ने मीडिया से कहा था कि सड़कों पर प्रोटेस्ट करने से बेहतर यह है कि उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए।
बीते साल हैदराबाद के फिल्म सिटी स्थित तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में सरेआम कपड़े उतारकर श्री रेड्डी ने तेलुगू फिल्म इंड्रस्टी में कास्टिंग काउच का मुद्दा उठाया था। साथ ही अपनी व्यथा बताई थी जिसके बाद लोग हैरत में पड़ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कई प्रड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया।