हैप्पी बर्थडे विवेक ओबेरॉय। जी हां फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। हालांकि उन्होंने चुनिंदा फिल्में ही की हैं लेकिन उनकी एक्टिंग हर फिल्म में काबिल-ए-तारीफ थी। विवेक ने साल 2002 में कंपनी मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय भी अपने समय के लाजवाब एक्टर रहे हैं। इसलिए विवेक में एक्टिंग की खूबी पहले से ही थी। अपनी पहली ही फिल्म में विवेक ने शानदार अभिनय किया और बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। इस फिल्म के लिए विवेक को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। इस बीच उन्होंने कई हिट तो कुछ फ्लॉप फिल्में दी।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
विवेक उस समय लंदन में थे जब उनके एक्टिंग के हुनर को पंख लगे। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने पाया कि विवेक बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं। इसके बाद वह उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग देने के लिए न्यूयॉर्क ले गए। विवेक और ऐश्वर्या के बीच जो कुछ हुआ वो तो जगजाहिर है। लेकिन आज हम आपको विवेक के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आपने शायद कभी नहीं सुनी होंगी।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
विवेक ओबेरॉय को पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं फिल्म साथिया के लिए विवेक को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म क्रिश में निगेटिव रोल के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
विवेक बॉलीवुड के शुद्घ-शाकाहारी एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। वो सिगरेट, शराब, नॉनवेज तो छोड़ो चाय और कॉफी तक नहीं पीते हैं। वह नशे के खिलाफ लड़ाई भी लड़ रहे हैं।