फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar reacts on PM Modi statement for leaders commenting boycott films on emraan selfiee trailer launch

Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार

Sun, 22 Jan 2023 06:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 22 Jan 2023 06:10 PM IST
सार

अपनी फिल्म 'सेल्फी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और ज्यादा आजादी से सांस ले सकती है।

विज्ञापन
Akshay Kumar reacts on PM Modi statement for leaders commenting boycott films on emraan selfiee trailer launch
अक्षय कुमार और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड पर पीएम मोदी ने हाल ही में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत दी थी कि फिल्मों पर गैरजरूरी बयानबाजी से बचें। इसके बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। अब अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी के बयान पर अपनी बात रखी है। दरअसल, आज रविवार को अपनी फिल्म 'सेल्फी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और ज्यादा आजादी से सांस ले सकती है।

विज्ञापन

Akshay Kumar reacts on PM Modi statement for leaders commenting boycott films on emraan selfiee trailer launch
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने कहा कि अब ज्यादा स्वतंत्र होकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सांस ले सकती है। पॉजिटिविटी का हमेशा स्वागत है और खासकर तब जब हमारे प्रधानमंत्री कुछ कह रहे हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि वह भारत के सबसे बड़े प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वह कुछ कह रहे हैं और चीजें बदलती हैं तो यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा होगा। इसे बदलना चाहिए। चीजें बदलनी चाहिए, क्योंकि हम बहुत कुछ सहते हैं।

Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar reacts on PM Modi statement for leaders commenting boycott films on emraan selfiee trailer launch
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्में बड़ी मेहनत से बनती हैं। हम फिल्में बनाते हैं। सेंसर बोर्ड में ले जाते हैं। वहां से पास करवाकर, सब कुछ करके, फिर कोई ना कोई, कुछ ना कुछ बोल देता है। फिर, गड़बड़ हो जाती है। दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बॉयकॉट किया जा रहा है। कई जगहों पर इस फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए हैं। 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकनी' पर बवाल मचा हुआ है।

Rajkumar Santoshi: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता

विज्ञापन

Akshay Kumar reacts on PM Modi statement for leaders commenting boycott films on emraan selfiee trailer launch
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन बिना किसी नेता का नाम लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि फिल्मों पर गैर जरूरी टिप्पणी से बचना चाहिए। ऐसे मुद्दों से जितना बचा जाए, उतना ठीक होता है। फिल्मों पर ऐसी टिप्पणियां विकास के एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं।

Kartik Aryan: 10 दिन के लिए कार्तिक ने चार्ज किए 20 करोड़ रुपये, बोले- मैं बॉलीवुड का शहजादा...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed