बॉलीवुड के लिए साल 2022 बहुत ही बुरा रहा है। अब तक शायद ही कभी बॉलीवुड ने इतनी फ्लॉप फिल्मों का दौर देखा हो। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो अब तक ज्यादातर फिल्में फ्लॉप की ही कैटेगरी में चली गई हैं। वहीं लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद वापसी की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस फिल्म के जरिए वह छा जाएंगे और ताबड़तोड़ कमाई करेंगे। लेकिन आमिर खान भी बॉलीवुड की साख बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। वहीं साउथ की छोटे बजट की फिल्में लाल सिंह चड्ढा के आगे बढ़िया कमाई कर रही हैं।
South Films Vs LSC: साउथ की छोटे बजट वाली फिल्मों के आगे भी नहीं टिक पा रहे आमिर, हफ्तेभर में हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन