{"_id":"5d81fbed8ebc3e93a3342ec8","slug":"south-actor-nagarjuna-akkineni-gifts-bmw-x5-suv-to-pv-sindhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागार्जुन ने पीवी सिंधु को गिफ्ट में दी 73 लाख की ये आलीशान कार, सचिन तेंदुलकर भी दे चुके हैं तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नागार्जुन ने पीवी सिंधु को गिफ्ट में दी 73 लाख की ये आलीशान कार, सचिन तेंदुलकर भी दे चुके हैं तोहफा
Wed, 18 Sep 2019 03:16 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
nagarjuna
- फोटो : social media
एक्टर नागार्जुन साउथ की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं । हाल ही में वो एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं । दरअसल, नागार्जुन ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (P V Sindhu) को 73 लाख की कीमत वाली ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स5 एसयूवी कार (BMW X5 SUV) गिफ्ट की ।
nagarjuna
- फोटो : social media
पीवी सिंधु बीडब्ल्यू एफ वर्ल्ड चैंपिंयनशिप (BWF World Championship) में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं । इसी जीत के लिए नागार्जुन ने पीवी सिंधु को ये कार गिफ्ट की है । यह कार्यक्रम हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुआ ।
nagarjuna
- फोटो : social media
इस मौके पर पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद (Pulela Gopichand) भी मौजूद थे । इससे पहले जब पीवी सिंधु ने ओलम्पिक में सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता था तो सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इसी कंपनी की कार उन्हें गिफ्ट की थी ।
King @iamnagarjuna has presented @bmwindia X5 model to badminton champion @Pvsindhu1 on behalf of V. Chamundeswaranath @rajaramya57 pic.twitter.com/lx4edykGhI
— BARaju (@baraju_SuperHit) September 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
nagarjuna
- फोटो : social media
पीवी सिंधु को कार देने पर नागार्जुन ने कहा, 'ऐसे लोगों का सम्मान करना अपने आप में सम्मान की बात है । मैं गोपी पुलेलाचंद को भी बधाई देता हूं जिसके प्रयासों से ऐसे खिलाड़ी बनते हैं । साथ ही मैं उनके माता-पिता पीवी रमन्ना और पी विजय को भी देश को ऐसा बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए बधाई देता हूं ।'
विज्ञापन
PV Sindhu Gifted BMW X5 SUV
- फोटो : Social
वहीं पीवी सिंधु ने कहा, 'एवरग्रीन सुपरस्टार नागार्जुन सर और गोपी अन्ना की उपस्थिति में गिफ्ट लेना अपने आप में एक खास अनुभव है । मेरे लिए इसका काफी महत्त्व है । ओलम्पिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए मैं हर संभव कोशिश करूंगी ।' इस इवेंट को तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ ने ऑर्गेनाइज किया था ।
ये हैं साउथ इंडस्ट्री के 7 सुपरस्टार, बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स भी इनके आगे फेल
ये हैं साउथ इंडस्ट्री के 7 सुपरस्टार, बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर्स भी इनके आगे फेल