{"_id":"59798ca04f1c1bdd7a8b475a","slug":"sources-says-ranveer-singh-and-deepika-padukone-are-no-longer-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूट गई बॉलीवुड के 'राम और लीला' की जोड़ी! आखिर इनकी कहानी में कौन है रावण?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टूट गई बॉलीवुड के 'राम और लीला' की जोड़ी! आखिर इनकी कहानी में कौन है रावण?
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि बॉलीवुड में कौन सा रिश्ता कब बिखर जाए, किसी को नहीं पता। फिल्मों की तरह इस इंडस्ट्री में रिश्तों की हैप्पी एंडिंग नहीं होती। पिछला साल रिश्तों के लिए बुरा कहा जा सकता है। मलाइका-अरबाज, सुजैन-ऋतिक और रणबीर-कैटरीना, सभी अलग हो गए। और लगता है कि ये साल भी कुछ वैसा ही रहेगा। बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा जोड़ा जिसे आप 'राम-लीला' या 'बाजीराव-मस्तानी' कह सकते हैं, अलग जो हो गया है!
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
जी हां! शॉक्ड रह गए न, लेकिन ये सच है। बॉलीवुड के गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि रणवीर और दीपिका अलग हो गए हैं। और इसका कारण भी बड़ा अजीब है।
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : YouTube
रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप किसी तीसरे शख्स की वजह से नहीं हुआ है बल्कि दोनों का काम इनकी कहानी का विलेन बना। वैसे तो रणवीर-दीपिका साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में साथ काम कर रहे हैं लेकिन दोनों के साथ में एक भी सीन नहीं है। दोनों ही अपने-अपने काम में इतने बिजी हैं कि एक-दूसरे के साथ फुरसत के दो पल बिताने का इन्हें मौका ही नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : Trendglobe
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक एक कारण ये भी है कि रणवीर सेटल होना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि वो समय आ गया है कि दोनों अब फिल्मों से ब्रेक ले कर शादी कर सकते हैं। वहीं दीपिका हैं जो इससे एकदम उल्टा सोचती हैं। दीपिका को लगता है कि अभी शादी कर लेने से उनके करियर पर असर पड़ेगा। उनका ऐसा सोचना लाजमी भी है क्योंकि सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में शादीशुदा हीरोइनों को ज्यादा अच्छे रोल नहीं मिलते।
विज्ञापन
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : BollywoodLife
और दीपिका का हॉलीवुड करियर भी तो है। उनकी पहली फिल्म 'xXx: Return Of The Xander Cage' ने दुनिया भर में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। और अब दीपिका इसके अगले पार्ट में भी दिखाई देंगी। ऐसे में शादी को लेकर घबराहट समझ में आती है।