मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी चौधरी का आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोफी चौधरी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जन्मदिन के मौके पर सोफी चौधरी ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Sophie Choudry Birthday: सोफी चौधरी ने इस खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सोफी चौधरी ने इंस्टाग्राम पर केक के साथ फोटो साझा कर कैप्शन में लिखा है, 'मेक मी विश (5) एंड इट लॉट्स ऑफ केक, माय किंडा बर्थडे'। इस फोटो के साझा करते ही उनके फैंस ने फैन्स ने लाइक्स और जन्मदिन की बधाई देना शुरू कर दिया। बता दें कि सोफी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने नए नए फोटो साझा करती रहती हैं।
बता दें कि उन्हें 'शादी नंबर 1', 'शूटआउट एट वडाला' और 'वंस अपॉन अ टाइम मुंबई दोबारा' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। बतौर एक्ट्रेस सोफी का करियर कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन उनके गाने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
सोफी ने बताया कि इस साल कोरोना के चलते उनका जन्मदिन हर साल की तरह नहीं होगा लेकिन वो इस साल को खास बनाने की कोशिश कर रही हैं। सोफी ने कहा कि उनके दोस्त-यार बहुत हैं। एक दिन में सभी से मिलकर पार्टी करना कोरोना दौर में बहुत मुश्किल होगा इसलिये वो अपने जन्मदिन को तीन दिन मनाएंगी।
उन्होंने बताया पिछले साल उन्होंने एक ही दिन पर सभी अपने दोस्त-यार, परिवार सभी के साथ एक ही दिन पार्टी कर अपने जन्मदिन को मनाया था। लेकिन इस साल कोरोना के चलते तीन भाग में अपने जन्म दिन को मनाएंगी। वहीं, बी-टाउन में खास पहचान बनाने वाली सोफी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मिली।