(Pulwama Terror Attack) पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया जायेगा। शनिवार से ही ये खबर है कि सोनी टीवी ने उन्हें इस शो से बाहर कर दिया है लेकिन फैंस की नाराजगी अभी कम नहीं हुई है।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मामला ही कुछ ऐसा है। सोनी टीवी या शो के निर्माता सलमान खान प्रोडक्शन की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को बाहर करने की खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। सोनी के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर नवजोत सिंह सिद्धू को बाहर करने की जानकारी दर्शकों को नहीं दी गई है और इसीलिए सोशल मीडिया पर #UnsubscribeSonyTV ट्रेंड कर रहा है। दर्शक ऑफिशियल कन्फर्मेशन चाहते हैं।
3 of 5
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ेंगे सिद्धू
- फोटो : File Photo
लोगों ने सोनी के सभी चैनलों को अनसब्सक्राइब करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं शनिवार की रात टीवी पर कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देख कर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि ये पहले का रिकॉर्ड था और इसे दिखाना चैनल की मजबूरी थी लेकिन फिर भी लोगों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन इस बयान में वह पाकिस्तान के प्रति नरम नजर आए। सिद्धू ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे मुल्क को गलत ठहरा सकते हैं और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं? उन्होंने यह भी कहा था कि यह हमला कायरता की निशानी है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हिंसा की हमेशा निंदा होनी चाहिए और जिनकी गलती है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
इससे बाद सिद्धू ने शनिवार को फिर कहा कि आतंक के लिए किसी भी देश और व्यक्ति को विशेष जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। सिर्फ चार आतंकियों के हमले के चलते दो देशों में बढ़ रहे विकास एवं दोस्ती पर असर नहीं पड़ना चाहिए। सिद्धू ने कहा, मैं देशभक्त हूं, इस पर सवाल उठाने का हक किसी को नहीं है। मेरा कहना है कि दो देशों के विकास के मुद्दों पर आतंकवाद भारी नहीं पड़ना चाहिए।