फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: दो सौ बच्चों को मिला सोनू के साथ दिन बिताने का मौका, दान की संस्कृति को खरीदारी से जोड़ने की मुहिम

Sat, 20 Jul 2024 12:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 20 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Two hundred children got a chance to spend day with actor campaign to link charity with shopping
मुस्कुराहट फाउंडेशन-सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैसे तो सोनू सूद का बस नाम ही किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी होता है लेकिन बात जब मुस्कुराहट फाउंडेशन के साथ की हो तो फिर तो कहने ही क्या! जी हां, मुस्कुराहट फाउंडेशन के सौजन्य से मुंबई के फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल पहुंचे मुंबई और आसपास के करीब दो सौ बच्चों ने अपना पूरा दिन यहां सोनू सूद के साथ बिताया। इस दौरान सोनू सूद ने बच्चों से खूब बातें कीं, उनके साथ खाना खाया और खेल भी खेले।

Sonu Sood Two hundred children got a chance to spend day with actor campaign to link charity with shopping
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर सोनू सूद ने कहा, “फिनिक्स मिल्स लिमिटेड की ओर से कई अच्छे उपक्रम और मुहिमों का आयोजन किया है और इसी मुहिम का नया हिस्सा है, शॉप विद अ पर्पज यानी की खरीदारी में भी दुनियादारी की मुहिम। यहां हर एक खरीदारी एक अच्छे काम में योगदान दे रही है। जब हमारी खरीदारी एक अच्छे काम के लिए होती है तब उसकी खुशी होती है और ना कि किसी तरह की कोई चिंता।
 

Sonu Sood Two hundred children got a chance to spend day with actor campaign to link charity with shopping
सोनू सूद-अमला रुइया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बारिश के सीजन में बरसात के पानी को जमीन के भीतर तक पहुंचाने और बादलों से मिले इस तोहफे को संभाल कर रखने के काम में लगे आकार चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अमला रुइया भी इस दौरान सोनू सूद के साथ रहीं। उन्होंने कहा, “हम रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का काम ऐसी जगहों पर करतें है जहां पानी की किल्लत होती है। सोनू के साथ रहकर मैं अपने इस चहीते कार्यक्रम को सहयोग दे रही हूं, इसकी मुझे काफी खुशी हो रही है। यहां पहुंचे बच्चों की खुशी और उत्साह भी हमारे प्रयासों को एक नई दिशा देता है।”

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप का मेकअप आर्टिस्ट पर कटाक्ष शान को नहीं आया रास, बोले- उनकी हीरोइनें 250 रुपये...

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Two hundred children got a chance to spend day with actor campaign to link charity with shopping
अमला रुइया-सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये दोनों दिग्गज फिनिक्स शॉपिंग फेस्टिवल के बारे में जागरूकता जगाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस फेस्टिवल में शॉपिंग के साथ मनोरंजन और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने केलिए सोनू सूद को मुख्य अतिथि बनाया गया। सोनू सूद के मुताबिक, शॉप विद अ पर्पज मुहिम का उद्देश्य दान की संस्कृति को खरीददारी से जोडना है, इसके जरिये छोटे समय से लेकर दीर्घकालावधि में लगातार विकास में योगदान दिया जा सकेगा। बताया गया कि इस शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान जो शॉपिंग होगी उनमें से कुछ हिस्सा सूद चैरिटी फाउन्डेशन को दिया जाएगा।

Kalki 2898 AD: 'अब समझ आया उन्हें क्वीन क्यों कहते हैं,' दीपिका पादुकोण के मुरीद हुए 'कल्कि' के सिनेमैटोग्राफर

विज्ञापन
Sonu Sood Two hundred children got a chance to spend day with actor campaign to link charity with shopping
सोनू सूद-मुस्कुराहट फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिनिक्स शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन फिनिक्स पलाडियम मुम्बई, फिनिक्स पलाडियम अहमदाबाद, फिनिक्स मार्केट सिटी मुम्बई, फिनिक्स मार्केट सिटी पुणे, फिनिक्स मॉल ऑफ दी मिलेनियम पुणे, फिनिक्स सिटैडेल इंदौर और फिनिक्स पलाजिओ लखनऊ में किया जा रहा है।

Oh Raaya Song Out: धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' का गाना 'ओह राया' रिलीज, एआर रहमान के सुरों ने जीते दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed