साल 2010 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग में अपने किरदार छेदी सिंह से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाने वाले सोनू सूद आज यानी 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सिनेमा में अक्सर विलेन के किरदार में नजर आने वाले सोनू असल जिंदगी में लोगों के हीरो हैं। कोरोना काल में अभिनेता ने जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की थी। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सहायता की है। सोनू अभी भी लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इस रियल लाइफ हीरो की कहानी....
2 of 6
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
30 जुलाई सन् 1973 में पंजाब के मोगा जिले में जन्मे सोनू एक मध्यवर्गी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर के पिता कपड़ो की दुकान चलाते थे। हर पिता की तरह उन्होंने भी यह सपना देखा था कि उनका बेटा पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो जाए और सफलता की सीढ़ियां चढ़े। अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने सोनू का दाखिला इंजीनियरिंग कॉलेज में कराया। एक्टर ने नागपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह मुंबई चले आए।
3 of 6
सोनू सूद
- फोटो : social media
आज सोनू की गिनती बी-टाउन के जाने-माने अभिनेताओं की लिस्ट में शूमार है। मगर एक समय ऐसा भी था,जब एक्टर अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। लाखों नवजवानों की तरह सोनू भी एक्टर बनने का ख्वाब लिए सन 1996 में माया नगरी मुंबई में आए थे। उस वक्त उनके जेब में केवल 5500 रुपए थे।
4 of 6
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक साक्षात्कार के दौरान सोनू ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं 5500 रुपए लेकर मुंबई आया था। यहां आने के बाद मैंने 400 रुपए फिल्मसिटी पहुंचने के लिए खर्च कर दिए। मैं फिल्मसिटी में घुमता रहता था और सोचता था कि शायद किसी न किसी निर्देशक और निर्माता की नजर मुझपर पड़ा जाए और वह मुझे अपनी फिल्म में काम दे दे। मगर ऐसा हुआ नहीं।
5 of 6
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने यह भी साझा किया था कि उन्होंने शुरुआती दिनों में काफी गरीबी में अपना जीवन गुजारा है। उन्होंने बताया था कि मैं तीन लोगों के साथ एक कमरा शेयर करता था, जब भी ऑडीशन का कॉल आता तो मेरे साथ लाइन में 200 से ज्यादा लोग ऑडीशन देने के लिए खड़े होते थे, जहां मेरे हिस्से में सिर्फ रिजेक्शन ही आता था। मुंबई आने और शादी करने के तीन साल बाद अभिनेता को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर की अदाकारी से खुश हुईं श्वेता बच्चन, तोहफे में दिया पेंडेंट