{"_id":"6093b7c28ebc3ea1d903e725","slug":"sonu-nigam-trolled-for-not-wearing-mask-during-blood-donation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम: बिना मास्क लगाए रक्तदान करते दिखे तो भड़के यूजर्स, बोले - पहले इन्हें मास्क डोनेट करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू निगम: बिना मास्क लगाए रक्तदान करते दिखे तो भड़के यूजर्स, बोले - पहले इन्हें मास्क डोनेट करो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 06 May 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रक्तदान करते हुए सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड और बेहतर ढंग से इलाज ना मिलने के कारण रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे भी मदद के लिए सामने आ खड़े हुए हैं। इसी बीच इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम ने भी एक पहल की है। उन्होंने मुंबई के जुहू में एक फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और उसी दौरान ब्लड भी डोनेट किया। हैरान कर देने वाली बात है कि सोनू इसके बाद जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले सभी ब्लड डोनेट जरूर करें। उन्होंने कहा कि, ‘आने वाले समय में भारत में ब्लड की बहुत बड़ी किल्लत होने वाली है इसलिए पहले ही सावधान हो जाएं और वैक्सीन लगवाने से पहले ब्लड डोनेट करें। जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं वो भी वैक्सीन लगवाने से पहले रक्तदान करें।’
इस दौरान सोनू निगम के कुछ वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो सोनू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जिसकी वजह है सोनू के चेहरे पर मास्क न होना।
दरअसल, सोनू के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें सोनू पहले मास्क लगाकर उद्घाटन करते दिख रहे हैं लेकिन रक्तदान करते वक्त उनके चेहरे पर मास्क नहीं दिख रहा है। बस फिर क्या था लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
- फोटो : Instagram
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस करो शो ऑफ करना' तो वहीं दूसरे यूजर ने तो लिख डाला कि 'पहले इन्हें ही मास्क डोनेट करो, जरूरत है इन्हें।' आपको बता दें कि सोनू निगम भी कोरोनावायरस का शिकार हो चुके हैं और अब उन्होंने वैक्सीन लगवाने से पहले ब्लड डोनेट करने का फैसला लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।