फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में होगी सोनम की शादी, करोड़पति बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे

Mon, 09 Apr 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor wedding at montreux switzerland in may 9 to12
सोनम कपूर

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद वह शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई हैं। पिछले काफी समय से उनकी शादी से जुड़ी चर्चाएं चल रही थीं लेकिन अब पहली बार कन्फर्म खबर आई है।

sonam kapoor wedding at montreux switzerland in may 9 to12
सोनम कपूर

अनुष्का और विराट कोहली की शादी के बाद सोनम की शादी की चर्चाएं जोरों पर थीं। पहले सुना गया कि सोनम राजस्थान के जोधपुर या उदयपुर में शादी कर सकती हैं लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सोनम भी अनुष्का की तरह देश से बाहर ही शादी करेंगी और इसके लिए उन्होंने दुनिया का सबसे महंगा शहर चुना है।

sonam kapoor wedding at montreux switzerland in may 9 to12
सोनम कपूर

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की शादी की तारीख और वेन्यू तय हो गया है। सोनम 9-12 मई के बीच शादी कर सकती है और यह शादी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्विटजरलैंड के मॉन्ट्रो शहर में होगी। शादी के वेन्यू को लेकर स्विस सरकार ने भी इंटरेस्ट दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wedding at montreux switzerland in may 9 to12
सोनम कपूर

सोनम के परिवारवालों और उनके करीबी दोस्तों ने शादी में शामिल होने के लिए एक हफ्ते की छुट्टी ले ली है। सोनम के एक क्लोज फ्रेंड ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मेहमान मुंबई से फ्लाइट में जाएंगे लेकिन आनंद आहूजा के परिवारवाले और कुछ दोस्त दिल्ली से ही फ्लाइट लेकर जाएंगे। बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका दिल्ली में बहुत बड़ा बिजनेस है वह फैशन और लाइफस्टाइल एंटरप्रन्योर हैं। 

विज्ञापन
sonam kapoor wedding at montreux switzerland in may 9 to12
सोनम कपूर

आनंद आहूजा देश के पहले शू स्टोर के फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। दिल्ली बेस्ड कई फैशन ब्रांड के वह मालिक भी हैं। इतना ही नहीं आनंद आहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के अमेरिकन एंबेसी से की है। अमेरिका में आनंद आहूजा ने एमेजॉन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed