एक्टर अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी छोटी बेटी रिया कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। रिया कपूर 5 मार्च को 31 साल की हो गईं। इस दौरान अनिल कपूर और सोनम कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया लेकिन बर्थडे विश करते ही दोनों को ट्रोल किया जाने लगा।
सोनम कपूर ने छोटी बहन के बर्थडे पर ऐसे दी शुभकामनाएं, यूजर्स बोले- 'ये शर्मनाक है'
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन रिया के साथ फोटो शेयर की। साथ ही अनिल कपूर ने भी रिया को बर्थडे विश करते हुए रिया की तस्वीर ट्विटर पर डाली। दोनों बहनों ने एथनिक आउटफिट पहन रखा था। सोनम ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी बहन... तुम्हें बहुत सारा प्यार। तुम दुनिया की बेस्ट पर्सन हो।'
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on
सोनम ने भले ही अपनी बहन के लिए प्यारा सा मैसेज लिखा हो लेकिन उनके फॉलोवर्स को ये रास नहीं आया। दरअसल, 24 फरवरी को ही मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हुआ था और 28 फरवरी को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद जब सोनम ने बर्थडे विश किया तो यूजर्स भड़क उठे।
एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आंटी श्रीदेवी की अभी मौत हुई है और आप बर्थडे मना रहीं हैं ये शर्मनाक है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी झूठे होते हैं.. उनमें संवेदनाएं नहीं होती हैं.. केवल पब्लिसिटी के लिए ये दिखावा करते हैं। शर्म करो।'
![]()