{"_id":"634a4ed8cbc1954edf3a8b5d","slug":"sonam-kapoor-breastfeeds-son-vayu-while-getting-her-makeup-anand-ahuja-commented","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: मेकअप करवाते समय सोनम कपूर ने बेटे को कराया ब्रेस्टफीड, वीडियो देख आनंद अहूजा ने कह दी ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor: मेकअप करवाते समय सोनम कपूर ने बेटे को कराया ब्रेस्टफीड, वीडियो देख आनंद अहूजा ने कह दी ऐसी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
सोनम कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री बेटे की मां बनी हैं और अभी से वह मल्टीटास्किंग के गुर सीख चुकी हैं। अभिनेत्री हाल ही में मुंबई स्थित अपने पिता अनिल कपूर के घर पर आयोजित होने वाले करवाचौथ आयोजन का हिस्सा थीं। इस दौरान वह गुलाबी और हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करवाचौथ के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री करवाचौथ से पहले मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीड भी करा रही थीं। वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'अपनी टीम के साथ रील लाइफ में वापसी करना और लोगों से मिलना काफी अच्छा है...अपने होम ग्राउंड पर वापस आने पर अच्छा लग रहा है...लव यू मुंबई'।
वीडियो में सोनम करवाचौथ के लिए चुने गए कपड़े और गहनों के साथ दिखाई दे रही हैं। वह अपने बालों को ब्लो-ड्राई करवाती भी नजर आ रही हैं और मेकअप आर्टिस्ट के साथ बातें करती हुई अपना मेकअप भी करा रही हैं। वीडियो के अंत में सोनम अपने सिल्क के लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं।
सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर उनके पति आनंद अहूजा ने भी कमेंट किया है। सोनम और आनंद ने 20 अगस्त को अपने बेटे वायु का दुनिया में स्वागत किया था। बच्चे के नामकरण समारोह के बाद सोनम ने तस्वीर अपलोड की थी। इस दौरान तीनों पीले रंग की ड्रेस में बेहद प्यारे लग रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।