सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की चर्चा लंबे समय से हो रही है। 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल मार्च में शादी करने वाले थे। लेकिन खबरों की मानें तो इनकी शादी की डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है।
मुंबई मिरर के मुताबिक सोनम की शादी की डेट अब जून तक के लिए आगे बढ़ गई है। शादी की डेट आगे बढ़ाने के पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि अच्छी जगह का फाइनल न हो पाना है। खबर थी कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। पहले शादी का प्लान दिल्ली या फिर उदयपुर का था लेकिन शायद लगता है इन दोनों जगहों पर बात नहीं बन पा रही है।
हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को कई जगह साथ देखा जाता है। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने भी साथ जाते हैं। मीडिया में उनकी शादी की खबरों पर उन्होंने इनकार करने जैसा कोई बयान भी नहीं दिया है। आए दिन सोनम और उनकी फैमिली शादी की शॉपिंग तक करती देखी गई हैं।
4 of 4
वीरे दी वेडिंग
- फोटो : Twitter
अब जून तक की डेट आगे बढ़ने की खबरों से उनके फैंस का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। गौरतलब है कि जून में ही सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग भी रिलीज होनी है। इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर और स्वरा भाष्कर भी हैं।