सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है और इससे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। फैंस को फिल्में ही नहीं सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की भी उत्सुकता रहती हैं। सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अपडेट फैंस को देते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के जरिए आपको बताते हैं कि आज का सेलिब्रिटी अपडेड।
Photos Of The Day: सोनाक्षी सिन्हा का शाही लुक और त्रिधा चौधरी का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री ने रॉयल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस ग्रीन कलर के हैवी अनारकली स्टाइल सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेज कलर की शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। रकुल ने व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप जींस में अपनी फोटोज शेयर की हैं। अपने लुक को उन्होंने गोल्डन नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है।
कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी अपनी कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कटरीना व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के इस क्यूट लुक पर फैंस भी फिदा हो गए हैं।