बॉलीवुड के सितारे कोई भी काम करते हैं तो उसे खबर बनते देर नहीं लगती है, चाहे फिर वो कहीं घूमने गए हो या फिर किसी से मिलने। इन दिनों बॉलीवुड के बहुत से स्टार किड्स अपना खुद का फ्लैट खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कल तक पिता के पैसे और आलीशान घर में रहने वाले ये स्टार किड्स आज अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं। इस बात का सबूत ये एक्टर नए घर और गाड़ी खरीदकर दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके का फ्लैट खरीदा है।
2 of 5
सोनाक्षी सिन्हासोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : Instagram
बता दें कि पिछले साल ही जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट जैसे स्टार किड्स ने अपने मेहनत के दम पर अपने लिए नया फ्लैट लिया था। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खुद के लिए लग्जरी 4 बीएचके फ्लैट खरीदा है। बता दें कि सोनाक्षी ने मुंबई के एक पॉश इलाके में अपना ये फ्लैट लिया है। हालांकि सोनाक्षी अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले में रहती हैं और आगे भी वो अपने परिवार के साथ ही रहना चाहती हैं, लेकिन उनका हमेशा से ये सपना था कि उनका अपना एक घर हो।
3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि, 'जब से मैंने काम करना शुरू किया तबसे मेरा सपना था कि मैं तीस साल की होने से पहले अपनी मेहनत की कमाई से अपना एक घर खरीद लूं। हालांकि मैं वो समय सीमा पार कर चुकी हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मेरा सपना पूरा हो गया। मुझे अपने घर में रहना अच्छा लगता है। हालांकि मुझे अपने नए घर में शिफ्ट होने की कोई जल्दी नहीं है'।
4 of 5
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है, लेकिन वो अभी तक अपना सफल करियर नहीं बना पाईं। फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सोनाक्षी के हाथ में अभी तक कोई बड़ी सुपरहिट फिल्म नहीं लगी जो उनकी प्रतिभा साबित कर सके। हालांकि 'सन ऑफ सरदार', 'अकीरा', 'राउडी राठौड़' जैसी फिल्मों से सोनाक्षी ने इंडस्ट्री में नाम कमाया है। वहीं उसके बाद उनकी फिल्म 'कलंक' और 'दबंग 3' पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी।
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सोनाक्षी फिल्मों से दूर ही चल रही हैं। कुछ समय पहले नेपोटिजम के मुद्दे के दौरान उनका नाम भी सुर्खियों में आया था। उस वक्त सोनाक्षी ने सोशल मीडिया से भी कुछ वक्त की दूरी बना ली थी। हालांकि सोनाक्षी अब बहुत जल्द अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।