फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spl: इस एक्ट्रेस की शादी की खबर मिलते ही फूट फूट कर रोए थे शत्रुघ्न सिन्हा

Sun, 07 Jan 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Some intresting facts about actress reena roy on her birthday
reena roy
फिल्‍म 'नागिन', 'कालीचरण', 'आशा', 'पापी', 'जमानत' जैसी कई सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आईं रीना रॉय 80 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थी। एक वक्त के बाद रीना लाइमलाइट से दूर हो गईं। लेकिन एक बार फिर रीना छोटे पर्दे से वापसी करने जा रही हैं। रीना जल्द ही विकास गुप्ता के टीवी शो में दिखाई देंगी। 
Some intresting facts about actress reena roy on her birthday
reena roy
7 जनवरी, 1957 को मुंबई में जन्मीं रीना जब अपने करियर की ऊंचाई पर थीं तो उनका नाम फिल्मों से ज्यादा शत्रुध्न सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहा। पिछले साल जनवरी में प्रकाशित हुई ‘एनिथिंग बट खामोश’किताब में रीना रॉय और शत्रुघ्न के रिलेशनशिप के बारे में कई बातें लिखी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया है, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोये थे।
Some intresting facts about actress reena roy on her birthday
reena roy
रीना रॉय की जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और सुनील दत्त के साथ काफी पसंद की गयी। रीना रॉय ने सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी बोल्ड अदाओ से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। साल 2000 में आई जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’में रीना रॉय ने आखिरी बार काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Some intresting facts about actress reena roy on her birthday
reena roy
एक इंटरव्यू के दौरान रीना ने बताया था कि वो राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और उनकी एक झलक पाने के लिए उनके बंगले के चक्कर काटा करती थीं। उन्होंने बताया कि मेरा सबसे बड़ा क्रश एक्टर मनोज कुमार पर था। लेकिन मुझे उनके साथ कभी काम करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
Some intresting facts about actress reena roy on her birthday
reena roy
रीना राय ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। रीना राय के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ अन्य हैं ‘जख्मी’, ‘विश्वनाथ’,‘बदलते रिश्ते’,‘कर्मयोगी’, ‘गौतम गोविन्दा’,‘आशा’,‘सौ दिन सास के’, ‘नसीब’,‘हथकड़ी’ ,‘सनम तेरी कसम’,‘धर्मकांटा’,‘बेजुबान’,‘दर्द का रिश्ता’ ,‘नौकर बीबी का’,‘गुलामी’ ,‘आदमी खिलौना है’ आदि। रीना रॉय आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed