{"_id":"5d7f73cf8ebc3e0169687a09","slug":"social-media-reaction-on-ranveer-singh-holds-on-to-shiamak-davar-leg-while-rehearsing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें किस शख्स के पैर पकड़े नजर आए रणवीर सिंह ? सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें किस शख्स के पैर पकड़े नजर आए रणवीर सिंह ? सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हरफनमौला कहा जाता है। कोई भी जगह हो, कैसा भी माहौल हो, रणवीर सिंह लोगों का दिल और ध्यान जीतने में कामयाबी हासिल कर ही लेते हैं। अपने शानदार एक्टिंग स्किल्स के साथ ही साथ रणवीर अपने कपड़ों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में रणवीर का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो एक शख्स के पैर पकड़े नजर आ रहे हैं।
2 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। उस फोटो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में रणवीर सिंह अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह एक शख्स के पैर पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं वो शख्स भी मजेदार अंदाज में अपने माथे पर हाथ रखकर पोज दे रहा है। बता दें कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि जाने माने कोरियोग्राफर श्यामक डावर हैं।
3 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह के इस वायरल फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हाहाहा.. मुझे ये शख्स बहुत पसंद है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस आदमी में बिल्कुल भी एटीट्यूड नहीं है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- रणवीर बहुत ही जमीन से जुड़ा आदमी है। एक अन्य यूजर ने रणवीर को बॉलीवुड का सबसे क्यूट शख्स बताया है। इन सभी के अलावा एक यूजर ने कुछ प्यार इमोजी बनाते हुए रणवीर को बाबा कहा है।
वहीं बात रणवीर सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो फिलहाल वो फिल्म 83 के शूट में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में रणवीर की लेडी लव दीपिका पादुकोण भी उनकी (कपिल देव) पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। शूट के कई फोटोज और वीडियोज पहले ही सेट से वायरल हो चुके हैं। जिनमें रणवीर, कपिल देव और दीपिका काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Takht
फिल्म 83 के बाद रणवीर सिंह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में रणवीर करण जौहर और आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इसके फोटोज और वीडियोज भी सामने आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।