बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के समय की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री अकेली नजर आ रही हैं। इस फोटोज में उनके साथ दुल्हा- दुल्हन यानी विक्की- कटरीना में से कोई नजर नहीं आ रहा है। इसी महीने हुई इस शाही शादी में नेहा और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी समेत इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोगों में शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया: नेहा धूपिया ने शेयर की विक्की- कटरीना की शादी से अपनी कुछ तस्वीरें, फैंस से कहा- मेहंदी में अंगद को ढूंढ़ो
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'अंगद को फ्रेम में स्पॉट करें। मेरे यार की शादी थी। इसके साथ भी अभिनेत्री इस पोस्ट के साथ कई सारे हैशटैग्स और कुछ लोगों को इसमें टैग भी किया। नेहा इन तस्वीरों में विक्की- कटरीना के वेडिंग वेन्यू राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा स्थित अपने कमरे में पोज देती नजर आईं।
View this post on Instagram
इससे पहले बीते हफ्ते अंगद ने भी इस रॉयल वेडिंग की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटो में अभिनेता सफेद रंग की शेरवानी में पोज करते नजर आए। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्श में लिखा “व्याह होया मेरे यार दा यानी यह मेरे दोस्त की शादी थी।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में विक्की और कटरीना के नाम को भी लिखा। वहीं, उनके इस पोस्ट पर विक्की ने कमेंट करते हुए लिखा, “मेरा वीर।"
View this post on Instagram
हालांकि, नेहा और अंगद ने अभी तक शादी की दूल्हा और दुल्हन के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं। ऐसे में अब फैंस को दुल्हा- दुल्हन के साथ दोनों की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। विक्की और कटरीना ने अपनी शादी में अंगद- नेहा, कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर समेत कुल 120 मेहमानों को आमंत्रित किया था।
गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल में इसी महीने की 9 तारीख को राजस्थान के बड़वारा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए थे। दोनों ने भी अपनी इस शादी की सिक्रेसी को बनाए रखने के लिए कई इंतजाम किए थे। यहां तक कि शादी में आने वाले सभी मेहमानों को समारोह के दौरान मोबाइल फोन तक ले जाने की अनुमति नहीं थी।