मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दुलकर सलमान और बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रही थी। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की तारीफ मिली थी। इस पैन इंडिया फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी धमाकेदार कमाई की थी। मीडिया में खूब लाइमलाइट लूटने के बाद अब एक बार फिर दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म सुर्खियों में है। 'सीता रामम' साउथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ब्लॉक्बस्टर फिल्म की हिंदी की रिलीज डेट का एलान हो गया है।
Sita Ramam: अब हिंदी सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार दुलकर-मृणाल की फिल्म, जानिए किस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन