बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में मृणाल दुलकर सलमान के साथ नजर आई हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अब यह हिंदी में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को मिली सफलता के बाद से ही मृणाल ठाकुर काफी खुश हैं और इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर भी बात की।
2 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर ने 'सीता रामम' को मिल रहे अच्छे रिस्पांस को लेकर बात की। मृणाल ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। इसके साथ ही लोगों को फिल्म की कहानी भी पसंद आ रही है। साउथ इंडस्ट्री के सितारों से मुझे जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही हैं, वह अविश्वसनीय हैं। नागार्जुन सर ने कहा कि तुम खूबसूरत हो, तुम्हारे किरदार सीता से किसी को भी प्यार हो जाएगा, इस हद तक की उसकी पत्नी उसे डांटेगी। मुझे मेगा स्टार्स से तारीफें मिल रही हैं। मुझे समझ नहीं आता क्या कहूं, कभी-कभी शुक्रिया कहना भी कम पड़ जाता है।'
3 of 4
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
इसके आगे मृणाल ठाकुर ने बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड और इसके सही या गलत होने को लेकर बात की। मृणाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि बस अच्छा काम करते रहो, लोग आएंगे और देखेंगे। मैं अच्छा काम करने में विश्वास करती हूं। एक कहावत है न कि अच्छा काम करते रहो, लोगों का काम है कहना। मैं दूसरों के बारे में नहीं जानती लेकिन मैं जो कुछ भी हूं अपने फैंस की वजह से हूं। उनका धन्यवाद। अगर आपको फिल्म पसंद है, तो देखनी चाहिए और अगर नहीं अच्छी लगी तो कोई बात नहीं।'
4 of 4
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
मृणाल ठाकुर से पूछा गया कि 'पैन इंडियन फिल्म्स' आज इंडस्ट्री में हर किसी का पसंदीदा शब्द है, तो उन्हें क्या लगता है कि ये साउथ की फिल्मों के पक्ष में और हिंदी फिल्मों के खिलाफ काम कर रहा है? इस पर मृणाल ने कहा, पैन इंडिया फिल्म होता क्या है? मैं इस 'भारतीय' फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं कि मुझे सीता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। आज जो काम करता है वह कंटेंट है। मैं हिंदी और साउथ दोनों फिल्मों का हिस्सा रही हूं। मैं पूरी तरह से समझती हूं कि आप दर्शकों को जो कुछ भी पेश करते हैं वह बहुमुखी और प्रामाणिक होना चाहिए और ऐसा ही होता है।'