हाल ही में ईद के खास मौके पर सेलेब्स ने देशभर के तमाम लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी थीं। इस खास मौके पर सिंगर शान ने नमाज पढ़ते हुए एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में वह जालीदार टोपी पहने हुए ईद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद सिंगर को लोगों ने काफी बुरी तरीके से ट्रोल किया। आलम यह हो गया कि उनको अपने इंस्टा पोस्ट के कमेंट बॉक्स को ही बंद करना पड़ा। इस मामले के बाद आज सिंगर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Shaan: 'जस्टिफिकेशन देने की जरूरत तो नहीं...', ईद पर टोपी पहनकर बधाई देने पर ट्रोल हुए सिंगर तो आना पड़ा LIVE
शान ने बताया कि यह तस्वीर उनके तीन साल पुराने म्यूजिक वीडियो से थी। उन्होंने कव्वाली टाइप का एक गाना 'करम कर दे' बनाया था। इस गाने में उन्हें एक मुस्लिम शख्स के तौर पर दिखाया था। शान ने इसी वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर अपने फैन्स और फॉलोअर्स को बधाई दी थी। शान को बधाई देना महंगा पड़ गया। बात बढ़ने के बाद शान मैंगलोर में अपने शो से पहले लाइव आए और इसपर सफाई पेश की।
इसे भी पढ़ें- Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर मंडरा रहा संकट? टी-सीरीज के बाद अब इस कंपनी ने फिल्म पर ठोंका दावा
सिंगर ने कहा, आज ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया भी है। तीनों त्योहार हम साथ में मना रहे हैं। मैंने ईद पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सभी को ईद मुबारक कहा था और इसमें मैं नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहा था। यह मेरे तीन साल पुराने म्यूजिक वीडियो की फोटो थी। अभी मैं मैंगलोर पहुंचा हूं, यहां मेरा शो है। जब मैंने इसपर रिक्शन देखे तो बहुत देर तक इग्नोर किया, लेकिन बाद में ऐसे कमेंट्स आए कि मैं एक हिंदू हूं और मुझे ये सब करने की क्या जरूरत थी।
View this post on Instagram
शान ने आगे कहा, 'कुछ महीने पहले मैं गोल्डन टेंपल गया था, वहां सिर ढकना होता है। मैंने सिर ढके हुए फोटो लिए थे और उनको पोस्ट किया था, लेकिन उस पर इस तरह के रिएक्शन नहीं थे कि हिंदू होते हुए आपने सिखों की तरह लुक क्यों लिया। जब हमारे हिंदू फेस्टिवल होते हैं तो हम एथनिक इंडियन कपड़े पहनकर फोटो डालते हैं ताकि उसकी फील आए।'
वीडियो में आगे शान कहते हैं, मुझे जस्टिफिकेशन देने की जरूरत तो नहीं थी, लेकिन मैं इस बात को थोड़ा आगे लेकर जाना चाहता हूं। किसी के लुक को अगर हम ट्राय करते हैं, तो इसमें ऐसी क्या बात है कि आपका धर्म बिगड़ जाएगा। हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत है। हमारे देश के लोगों को विश्वभर में सम्मान मिल रहा है। हमारे अंदर अगर इतनी भी टॉलरेंस ना हो तो हम कैसे आगे बढ़ेंगे?