सलमान खान और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म 'सिकंदर' का आधिकारिक टीजर 27 दिसंबर, 2024 को सलमान के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया जाना था। हालांकि, पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के दुखद और आकस्मिक निधन के कारण, टीजर को 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं, अगर आप टीजर के इंतजार में पलके बिछाए हुए हैं और 11:07 बजने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा झटका लग सकता है। फिल्म के टीजर की टाइमिंग थोड़ी और आगे खिसका दी गई है। ऐसे में 'सिकंदर' की पहली आधिकारिक झलक कब देखने को मिलेगी? आइए जान लेते हैं-
Sikandar Teaser: 'सिकंदर' के टीजर का पलके बिछाकर इंतजार कर रहे प्रशंसकों को झटका, समय में फिर हुआ बदलाव
'सिकंदर' के टीजर का इंतजार कर प्रशंसकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। टीजर जारी तो आज ही होगा लेकिन समय में बड़ा बदलाव हुआ है।
'सिकंदर' के टीजर रिलीज टाइमिंग में बदलाव
नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के टीजर ड्रॉप के संबंध में एक नया अपडेट पोस्ट किया। निर्माताओं ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के संबंध में, टीजर लॉन्च अब 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:07 बजे के बजाए शाम 4:05 बजे होगा।
मनमोहन सिंह के सम्मान में लिया फैसला
पोस्ट में उन्होंने कहा, 'जैसा कि राष्ट्र माननीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा है, हमने सिकंदर टीजर लॉन्च को शाम 4:05 बजे के लिए स्थगित कर दिया है। चिंतन और सम्मान के इस समय में हम राष्ट्र के साथ एकजुट होकर खड़े हैं। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं-टीजर इंतजार के लायक होगा। टीम सिकंदर।'
Baby John: 'बेबी जॉन' का हिस्सा बन पछता रही हैं कीर्ति सुरेश? फ्लॉप के कगार पर डेब्यू फिल्म
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
ट्रेलर ड्रॉप की नई अपडेटेड टाइमिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ठीक है इंतजार कर लेंगे। रिस्पेक्ट बढ़ गया सलमान भाई के लिए।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'इंतजार करें और टीजर देखें बवाल ही होगा।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'इस काम के लिए नाडियाडवाला और सिकंदर की टीम को हार्दिक सलाम। डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि।'
Vijay Varma-Tamannaah: पार्टी में लेडी लव का पर्स लटकाए दिखे विजय, यूजर्स बोले-तमन्ना का रंग चढ़ने लगा
कब रिलीज होगी 'सिकंदर'?
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'सिकंदर' ईद 2025 के अवसर पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।