कोरोना से बचाव के चलते 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है। देशभर में आम लोग प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल में साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सितारों ने लोगों से जनता कर्फ्यू को मानने की अपील की है। जब सभी अपने घरों में हैं तो 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने एक पार्टी के लिए इनविटेशन दिया है। खास बात ये है कि वो भी एक ट्विस्ट के साथ।
जनता कर्फ्यू के बीच सिद्धार्थ ने पार्टी के लिए किया इनवाइट, देखकर फैंस भी रह गए हैरान
सिद्धार्थ ने जब पार्टी के लिए इनविटेशन दिया तो उनके फैंस भी हैरान रह गए। भला ऐसे समय में जब सभी सितारे जनता कर्फ्यू को मानने की अपील कर रहे हैं तो सिद्धार्थ ने ऐसी बात कैसे लिख दी, लेकिन जब पोस्ट पूरी पढ़ी गई तो फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल सिद्धार्थ ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- 'पार्टी के लिए आप सभी को निमंत्रण है। जगह- आपका घर। तारीख- 22 मार्च। समय- सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक। सुरक्षित रहिए। जनता कर्फ्यू।'
बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
का पास बैठे हुए हैं। उनके बेड पर ढेर सारे गिफ्ट रखे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'आप सबके ढेर सारे प्यार के लिए धन्यवाद लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो आपकी शुभकामनाएं ही मेरे लिए इन सब प्रयासों से अधिक मायने रखती है।'
A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on