कहते हैं कि जोड़ियां भगवान ऊपर से तय करके भेजता है। आप कितना भी भटक लें लेकिन जिसका साथ आपकी किस्मत में होगा, वो आखिरकार आपको मिलेगा ही। फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। विद्या बालन से उन्होंने तीसरी शादी की। आज सिद्धार्थ का जन्मदिन है।
2 of 6
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वो डिज्नी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने डिज्नी को छोड़ दिया और अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'रॉय कपूर फिल्म्स' शुरू की। इसके बाद से वो लगातार तरक्की कर रहे हैं।
सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से की। इस दौरान वो स्कूल के हेड ब्वॉय थे। सिद्धार्थ ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। उसके बाद उन्होंने एमबीए की पढ़ाई जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पूरी की।
सिद्धार्थ एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां सलोमी रॉय पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। साथ ही वो डांसर और स्टेज कोरियोग्राफर भी थीं। सिद्धार्थ के दो भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर बतौर एक्टर बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त आरती बजाज से की जो ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता के साथ शादी की, लेकिन ये भी कामयाब न हो सकी। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से पंजाबी और तमिल रीति रिवाजों के साथ की थी। इस शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।