आज जब भी कोई हॉरर फिल्में देखने की बात करता है तो लोग उसे हॉलीवुड की दो-चार फिल्मों के नाम गिनवाते हैं। आज के दौर में लोग हॉरर की बात आते ही हॉलीवुड फिल्मों का रुख करने लगते हैं, लेकिन अगर आप 80 या 90 के दौर के हैं तो आपको यह पता होगा कि श्याम रामसे की हॉरर फिल्मों ने उस समय के लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। श्याम रामसे भी रामसे ब्रदर्स के सात भाइयों में से एक थे, जिन्होंने बॉलीवुड की पहचान भूत-प्रेत की कहानियों से करवाई। आज उनके डेथ एनिवर्सरी के खास मौके पर जानते हैं निर्देशक की भूतिया फिल्मों के बारे में।
Shyam Ramsay: श्याम रामसे को हॉरर फिल्मों से हिंदी सिनेमा में मिली पहचान, दर्शकों की रूह कंपाने में थे माहिर
फिल्म की कहानी राजवंश नाम के एक साइंटिस्ट की है। राजवंश का किरदार अंजलि नाम की एक लड़की से शादी करता है, लेकिन अंजलि राजवंश से प्यार नहीं करती है बल्कि उसके पैसों का गलत इस्तेमाल करती है। अंजलि पैसों की खातिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजवंश का कत्ल कर देती है। कत्ल करने के बाद राजवंश का भूत अंजलि को परेशान करता है। फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है।
श्याम रामसे की फिल्म 'बंद दरवाजा' साल 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी और आज भी दर्शक फिल्म की तारीफ करने से नहीं चूकते हैं। फिल्म की कहानी एक ड्रैकुला पर आधारित थी। यह ड्रैकुला दिन के समय में अपनी नींद पूरी करता था और रात के समय में इंसानों का शिकार करता था।
श्याम रामसे की यह फिल्म काफी अलग और दिलचस्प थी। दिलचस्प होने का पहला कारण यह था कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित थी, जो अपनी सुंदरता से लोगों को मोहित करती थी और जो भी उसके करीब जाता था, वह उसे मार डालती थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई थी।
Asia Cup 2023: एशिया कप की जीत के जश्न में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के कायल हुए सितारे
यह फिल्म श्याम रामसे की अब तक की सबसे हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक 'पुरानी हवेली' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भूत वास करता है। यह भूत हवेली में आने वाले हर इंसान को मार डालता है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धूम मचाई थी।
Karan Johar: ब्रह्मास्त्र के लिए शाहरुख ने करण से नहीं लिए थे पैसे, फिल्ममेकर ने बताए गहरी दोस्ती के किस्से