फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar revealed Jawan Actor Shah rukh Khan Did Brahmastra for Free

Karan Johar: ब्रह्मास्त्र के लिए शाहरुख ने करण से नहीं लिए थे पैसे, फिल्ममेकर ने बताए गहरी दोस्ती के किस्से

Sun, 17 Sep 2023 11:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Sep 2023 11:48 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि कैसे किंग खान ने मुफ्त में ब्रह्मास्त्र किया था। मिड-डे के साथ एक साक्षात्कार में करण ने किंग खान से जुड़ीं कई बातों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Karan Johar revealed Jawan Actor Shah rukh Khan Did Brahmastra for Free
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर है। दोनों एक साथ कई प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान से दोनों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने शाहरुख खान के साथ अपनी गहरी दोस्ती के बारे में बात की। 

विज्ञापन

Vishal Bharadwaj: इमरान खान के समर्थन में उतरे विशाल भारद्वाज, अभिनेता की तारीफ कर कही बड़ी बात

विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र में फ्री मे किया काम

उन्होंने बताया कि कैसे किंग खान ने मुफ्त में ब्रह्मास्त्र किया था। मिड-डे के साथ एक साक्षात्कार में करण ने किंग खान से जुड़ीं कई बातों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख ने ऐ दिल है मुश्किल और ब्रह्मास्त्र में फ्री में कैमियो किया था। फिल्ममेकर ने कहा, ''उन्होंने ब्रह्मास्त्र में 14 दिनों तक शूटिंग की। यही हमारा रिश्ता है।” होस्ट ने जब अनुमान लगाया कि क्या फिल्म निर्माता ने इसकी भरपाई के लिए उन्हें महंगे उपहार दिए थे? इस पर करण ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं उन्हें कपड़े देता हूं और उन्हें यह बहुत पसंद है।"

विज्ञापन

रा.वन का एक हिस्सा करण ने किया था डायरेक्ट

इसके अलावा, फिल्ममेकर ने यह भी साझा किया कि उनके और शाहरुख के बीच पैसे के लेन-देन जैसी कोई बात नहीं है। यह बताते हुए कि अभिनेता ने उनसे कभी पैसे नहीं मांगे, उन्होंने कहा, “जो भी दिया जाता है, वह ले लेते हैं।'' 2011 का एक उदाहरण देते हुए करण ने साझा किया कि रा.वन की शूटिंग के दौरान जब टीम डबल शिफ्ट में काम कर रही थी तब शाहरुख के कहने पर वह एक हिस्से का निर्देशन करने के लिए आगे आए थे। उन्होंने कहा, "हमारे रिश्ते में यह कोई बड़ी बात नहीं है।"
Akshay Kumar: वेलकम 3, हेरा फेरी 3, हाउसफुल 5 के बाद अक्षय की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल! रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed