फिल्म 'सिंबा' के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दोनों अगली फिल्म 'गली बॉय' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का म्यूजिक लांच किया गया। मुंबई में हुए इस म्यूजिक लांच इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट सहित कई सितारे नजर आए, लेकिन स्टेज से दूर भीड़ में बॉलीवुड की एक और हस्ती दिखाई दी जिसपर किसी का भी ध्यान नहीं गया।
2 of 5
Shweta Bachchan
- फोटो : social media
रणवीर सिंह ने 'गली बॉय' के म्यूजिक लांच के दौरान बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान इवेंट में मौजूद लोग उनकी परफॉर्मेंस में डूब गए। लोगों की इस भीड़ में बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन के परिवार का एक सदस्य भी नजर आया। यह कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन थीं। जी हां रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस को देखने के लिए श्वेता बच्चन भीड़ दिखाई दीं।
3 of 5
Shweta Bachchan
- फोटो : instagram
4 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : instagram
लोगों के बीच फैन मोमेंट एन्जॉय करती श्वेता बच्चन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। तस्वीर के अलावा उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैै। भीड़ में रहकर उन्होंने रणवीर सिंह के 'अपना टाइम आएगा' गाने का पूरा एन्जॉय किया। बता दें कि श्वेता बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स से बेहद करीब हैं और रणवीर के साथ भी उनकी अच्छी दोस्ती है।
5 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को मतलब 'वैलेनटाइन डे' के मौके पर रिलीज किया जाएगा। दरअसल रणबीर को फिल्म सिम्बा से बड़ी सफलता मिली है जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। अब देखना यह होगा कि 'गली बॉय' बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाई करती है।