श्रिया सरन बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ड्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। श्रिया ने तेलुगु और तमिल भाषाओं में फिल्में की हैं। थ्रोबैक बिकिनी तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उनकी ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं।
बिकिनी तस्वीरों में श्रिया सरन का ग्लैमरस लुक, थ्रोबैक तस्वीरों में देखें दिलकश अंदाज
इस तस्वीर में श्रिया ने लाल रंग की बिकिनी पहनी है। वह अंडरवाटर नजर आ रही हैं। उनकी दिलकश अदाएं देखते ही बनती हैं। यह तस्वीर श्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।
बीते दिनों श्रिया ने खुलासा किया था कि उनके पति अंद्रेई कोसचीव में भी कोरोना के लक्षण थे। अब उनके पति पूरी तरह ठीक हैं। अंद्रेई और श्रिया की शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने राजस्थान के एक पैलेस में सात फेरे लिए थे।
शानदार अभिनेत्री होने के अलावा श्रिया एक अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने अपनी मां से ही कथक और राजस्थानी लोक नृत्य की ट्रेनिंग ली। अपने डांस की वजह से श्रिया को बड़ा मौका मिला। वह पहली बार म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यों हवा' में नजर आईं। कैमरे के सामने श्रिया का यह पहला परफॉर्मेंस था। इस म्यूजिक वीडियो ने श्रिया की किस्मत को बदल दिया।
श्रिया सरन ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सह अभिनेत्री की भूमिका अदा की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। वहीं श्रिया सरन को बतौर अभिनेत्री असली पहचान सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी द बॉस' से मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में श्रिया सरन को पहचान फिल्म 'दृश्यम' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया।