बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में धमाल मचा रही है। वहीं इस हफ्ते श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी रिलीज होने वाली है। इसको लेकर भी वह काफी सुर्खियों में हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में जुटी श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में अपने काम को लेकर बड़ी बात कही है।
फिल्म 'स्त्री' की शानदार सफलता के बाद हर कोई श्रद्धा कपूर को बधाई दे रहा है। वहीं मीडिया ने उनसे लंबे समय बाद उनकी कोई फिल्म हिट होने पर सवाल पूछा कि इसको लेकर वह क्या सोचती हैं..?? तो इस बात का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा- 'मैं केवल अपने काम पर ध्यान देते हूं, उनके परिणाम पर मैंने कभी ध्यान नहीं दिया। फिल्म हिट होना या फ्लॉप होना हमारे हाथ में नहीं होता है। लेकिन जब फिल्म हिट होती है तो काफी अच्छा लगता है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धा कपूर ने यह भी कहा है- 'मैं हमेशा कठिन परिश्रम करना पसंद करती हूं, और लोगों के मनोरंजन के लिए मैं हमेशा अपना 110 प्रतिशत देना ठीक समझती हूं। फिल्म स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना मेरे लिए काफी खुशी की बात है।' इसका अलावा श्रद्धा कपूर ने स्त्री को लेकर यह भी कहा कि मुझे नहीं पता था- 'यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी।' श्रद्धा कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
श्रद्धा कपूर से रोहन श्रेष्ठ को लेकर जब सवाल पूछा गया कि इस तरह की खबरें हैं कि आप रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही है इसमें कितनी सच्चाई है..?? इस बात का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा- 'मैं इस तरह की अफवाहों से बिल्कुल परेशान नहीं होती हूं, एक कलाकार होने की वजह से इस तरह की अफवाहें होना आम बात है। मैं अपने काम पर ध्यान देने से काफी खुशी हूं। मैं इस बात को भी खुशी से कह सकती हूं कि मैंने अपने काम और फिल्मों से शादी की है।'
आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव,अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।