{"_id":"61475437b291676d4342d4c2","slug":"shilpa-shetty-welcome-sister-shamita-as-she-returned-from-bigg-boss-house-share-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिबलिंग गोल्स: बिग बॉस के घर से लौटी 'टुनकी' पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार, साझा की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिबलिंग गोल्स: बिग बॉस के घर से लौटी 'टुनकी' पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार, साझा की खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी का 18 सितंबर को समापन हो गया। इसके साथ ही इस सीजन की पहली विजेता का नाम भी घोषित हो गया। दिव्या अग्रवाल ने निशांत भट्ट को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की। शो में राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और दिव्या अग्रवाल टॉप पांच कंटेस्टेंट बचे थे जिसमें शमिता शेट्टी टॉप 3 तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। बता दें कि शमिता इससे पहले बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं और एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट उन्होंने एंट्री की थी।
शिल्पा ने साझा की शमिता संग तस्वीरें
उनके जीजा राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले के सामने आने के बाद से शमिता शेट्टी के शो में एंट्री को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि शमिता ने कुछ ही समय में दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था जिसकी वजह से वो काफी लंबे समय तक शो में रहीं। उनकी बहन और अभिनेत्री शिल्पा को उम्मीद थी कि शमिता ये शो जीतेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं शिल्पा ने अपनी बहन का बेहद ही ग्रैंड वेलकम किया है।
2 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने अपनी बहन को गले लगाते हुए तस्वीर साझा की और लिखा, 'मेरी टुनकी वापस आ गई है और अब तुम मुझे खुद को गले लगाने से नहीं रोक सकती हो। घर वापसी पर तुम्हारा बहुत बहुत स्वागत है मेरी बहन'। फैंस शिल्पा और शमिता की इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट की प्रेम कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। राकेश को जहां शो में कई बार जैंटलमैन कहा गया तो वहीं शमिता लोगों को कंट्रोलिंग और डिमांडिंग नजर आईं। बावजूद इसके जिस तरह राकेश शमिता को हैंडल करते नजर आए वो फैंस को काफी पसंद आया। अब देखना होगा कि ये प्रेम कहानी कहां तक आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें शिल्पा की तो वो अपने पति के जेल जाने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा वैष्णोमाता के दरबार में पहुंची थीं। उनकी चढ़ाई करते हुए तस्वीर और वीडियो भी सामने आया था। हालांकि कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट फाइल होने के बाद शिल्पा का मंदिर जाना फैंस को अच्छा नहीं लगा और उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में तबसे जेल में बंद राज कुंद्रा के खिलाफ अब मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने के मामले में 1500 पन्नों की एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है। इस मामले में टोटल 43 गवाहों के बयान मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं। इस चार्जशीट में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का बयान भी था जिसमें उन्होंने ये साफ तौर पर कहा था कि उन्हे इस मामले में कुछ नहीं पता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।