एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम विवादों में आ गया है। एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बिजनेसमैन का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी के दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी (Surendra Shetty) ने परहाद आमरा (Parhad Amra) से 21 लाख रुपये लोन लिया था। आरोपों के बाद अब इस पर शिल्पा शेट्टी का बयान आया है।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि 'मेरे पिता के साथ बिजनेस में मैं शामिल नहीं थी। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिकायत करने वाला शख्स मीडिया को गुमराह कर रहा है। मैं उसके बारे में केवल इतना जानती हूं कि वो हमारा कार मैकेनिक है।'
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : file photo
परहद आमरा नाम के इस बिजनेसमैन का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी के साथ उसके रिश्ते अच्छे थे 2015 में उन्होंने करीब 21 लाख रुपए अपने बिजनेस के लिए आमरा से उधार लिए थे। यह पैसा सुरेंद्र शेट्टी को 2017 में चुकाना था लेकिन उन्होंने नहीं चुकाया। वहीं शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार ने इस कर्ज की बात से इनकार कर दिया है और शेट्टी परिवार 29 जनवरी को कोर्ट में पेश होना है।
4 of 5
shilpa Shetty
- फोटो : file photo
आमरा का कहना है कि सुनंदा और उनकी बेटियां इस बिजनेस में पार्टनर थीं इसलिए उन्हें इस लेनदेन के बारे में पता था लेकिन 2016 में सुरेन्द्र की मौत हो गई । इसके बाद शेट्टी परिवार ने कर्ज लेने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद मुझे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आजकल टीवी पर रियलिटी शो सुपर डांसर (Super Dancer 3) की जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस शो में उनके अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता कपूर भी जज के रूप में मौजूद हैं।