शर्लिन चोपड़ा एक ऐसा नाम हैं, जो खुलकर अपनी बात कहती हैं। उनके बयान विवादों को भी जन्म देते हैं। वो अपनी फिल्म 'कामसूत्र 3डी' को लेकर कुछ समय से चर्चाओं में हैं। फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन किए हैं। फिल्म से ज्यादा वो निजी जिंजगी को लेकर सुर्खियां पाती हैं। उन्होंने 'पैसे के लिए लोगों के साथ सो रही हूं' ट्वीट से सबका ध्यान खींचा था। अब इस पर फिर उन्होंने बोला है।
हां मैने कहा, 'पैसे के लिए लोगों के साथ सो रही हूं'
शर्लिन चोपड़ा के नाम दक्षिण भारत में कई फिल्म हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में भी वो दिखी हैं। 'कामसूत्र 3डी' की जो तस्वीरें सामने आईं, उसमें उनके अवतार ने धमाका कर दिया। उन्होंने पैसे के लिए किसी के साथ सोने को लेकर जो ट्वीट किया, उससे वो सुर्खियों में आ गईं। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने जिंदगी के कई राज साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी बढ़िया चल रही थी। 19 साल की उम्र में उनको मिस आन्ध्रा का खिताब मिला और यहां से कई मुश्किलें शुरू हुईं।
हां मैने कहा, 'पैसे के लिए लोगों के साथ सो रही हूं'
शर्लिन बताती हैं कि 19 साल की उम्र में जब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में आने का फैसला किया तो कई तरह के हालातों का उनको सामना करना पड़ा। वो एक ऐसे आदमी को डेट करने लगीं जो उम्र में उनसे बहुत बड़ा था। कुछ दिन बाद शर्लिन को अहसास हुआ कि वो क्यों उस आदमी के साथ हैं?
हां मैने कहा, 'पैसे के लिए लोगों के साथ सो रही हूं'
शर्लिन को लगा कि शायद उस आदमी से मिल रहे मंहगे तोहफों की वजह से वो उनके साथ हैं। इसके बाद उन्होंने उस आदमी से नाता तोड़ लिया। इसी के बाद उन्होंने पैसे के लिए किसी के साथ सोने वाला ट्वीट किया। शर्लिन का कहना है कि हां मैनें वो ट्वीटट किया लेकिन उसे गलत तरीके से लिया गया। कास्टिंग काउच पर भी वो खुलकर बोली हैं।
हां मैने कहा, 'पैसे के लिए लोगों के साथ सो रही हूं'
शर्लिन कहती हैं कि काम के बदले लड़कियों को समझौते करने पड़ते हैं और ये फिल्म की दुनिया की सच्चाई है। वो कहती हैं कि बहुत फिल्मों की दुनिया को देखने के बाद बहुत जल्दी सबको ये अहसास हो जाता है कि कास्टिंग काउच एक सच है।