जहां अब 500 से भी अधिक सीसी की बाइकें आ गई वहां एक स्कूटर की कीमत 1 करोड़ रुपए चौंकाने वाली ही है।
1 करोड़ रुपये में भी नहीं बेंचा स्कूटर
इस स्कूटर के मालिक सुजीत नारायण सुर ने 1 करोड़ रुपये की पेशकश के बावजूद इस नीले रंग के स्कूटर को बेचने से इन्कार कर दिया।
महानायक अमिताभ बच्चन ने जो चलाया है स्कूटर
दरअसल में यह स्कूटर वही है जिसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म 'तीन' में चलाया है। लोगों को इस स्कूटर में इतनी दिलचस्पी है कि वो इसे एक करोड़ तक में खरीदने की बोली लगा चुके हैं।
TE3N फिल्म 10 जून को सिनेमा घरों में दस्तक देगी
TE3N फिल्म 10 जून को सिनेमा घरों में दस्तक देगी। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, व स्पेशल अपीयरेंस में विद्या बालन भी नजर आएंगी। फिल्म को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। सुजीत नारायण सुर ने अपना स्कूटर शूटिंग के लिए प्रोडक्शन को दिया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन द्वारा चलाए गए इस स्कूटर को खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने यह रकम ठुकरा दी। यह स्कूटर सुजीत ने खुद अपने हांथों से फिल्म तीन के लिए मोडीफाई किया था। सुजीत के अनुसार यह सेकेंड हैंड स्कूटर 20साल पुराना है जिसे उन्होंने 13 साल पहले खरीदा था और आज भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सुजीत इसे अमिताभ की फोटो के साथ अपने टूलीगंज वोले घर में सहेज कर ऱकना चाहते हैं।