कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने की कोशिश में लगे हुए हैं। पिछले साल अभिनेता की फिल्म भूल भुलाया 2 रिलीज हुई थी, जिसने की रिकॉर्ड बनाए थे। कार्तिक की वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी, गाने और कार्तिक-कियारा की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई थी। अब इस साल कार्तिक आर्यन अपनी एक और फिल्म शहजादा के साथ तैयार हैं।
2 of 5
फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2 देने के बाद कार्तिक आर्यन ओटीटी पर भी फ्रेडी के जरिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उनकी यह फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। अब वह एकबार फिर से बॉलीवुड का शहजादा बनकर सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार हैं। कार्तिक आर्यन की शहजादा पहते तो सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर पठान की सुनामी को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। अब यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होनी है।
इसे भी पढ़ें- OTT Bold Series: इन वेब सीरीज में सिर्फ बोल्ड सीन ही नहीं कंटेट भी है जोरदार, इस वीकएंड जरूर देखें
3 of 5
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला
इस शुक्रवार कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर शहजादा बनकर छा जाने के लिए तैयार हैं। सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। खबर है कि शहजादा को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिक्शन की तरफ से यूए सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को 145.27 मिनट यानी 2 घंटे, 25 मिनट 27 सेकंड के रन टाइम के साथ पास किया गया है। बता दें कि कार्तिक आर्य्न की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठप्रेमुलु का हिंदी रीमेक है।
4 of 5
शहजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों पहले शहजादा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर देखने से ऐसा लग रहा था कि इसमें कार्तिक आर्यन का वही पुराना कॉमेडी रूप वापस आने वाला है और इसमें वह कृति सेनन के साथ रोमांस करते भी नजर आने वाले हैं। कृति और कार्तिक पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, इन दोनों की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आती है।
5 of 5
टीम शहजादा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की अगली फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' है। इसके अलावा आशिकी 3 में भी दिखाई देंगे। बता दें कि शहजादा को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में पहले से शाहरुख खान की पठान मौजूद है, ऐसे में ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है ये देखने वाली बात है।