अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल ने अपने बारे में जो सबसे ज्यादा हास्यास्पद अफवाह सुनी थी उसके बारे में हाल ही में बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें थी जिनमें मेरे रिलेशनशिप के खत्म होने की बात कही जा रही थी। यह कभी नहीं होगा। गौरतलब है कि कभी शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के डेटिंग और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती थी और यह अफवाहें सुर्खियों में रहती थी। सिद्धार्थ शुक्ला की सितंबर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। पिछले हफ्ते ही शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित एक श्रद्धांजलि गीत साझा किया था। इसका शीर्षक था, तू यहीं है। इस म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस 13 से वह फुटेज भी शामिल थी, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज साथ दिख रहे थे।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पंजाबी फिल्म हौंसला रख के हालिया प्रचार के दौरान शहनाज गिल ने जूम को एक अफवाह के बारे में बताया था। शहनाज ने कहा था कि जब उन्होंने अपने बारे में यह अफवाहें सुनी थी तो वह हंस दी थी। यह अफवाहें थी कि शहनाज गिल का ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने कहा, मैंने सुना था कि मेरा ब्रेकअप हो गया है। ऐसा कभी नहीं होगा।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
शहनाज गिल ने कभी सिद्धार्थ के साथ अपने रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार नहीं की। सिद्धार्थ और शहनाज की बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि उनके प्रशंसक अक्सर उनके रिलेशनशिप और प्यार को लेकर चर्चा करते रहते थे। उनकी बेहतरीन बॉन्डिंग के कारण इस जोड़ी को सिडनाज बुलाया जाने लगा था।
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ही बिग बॉस 13 के दौरान एक-दूसरे के करीब आये थे। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा कहते थे कि वह अच्छे दोस्त हैं। वे एक दूसरे को 'परिवार' भी कहते थे।
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी पवित्रा पुनिया ने कहा था कि सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता किसी पति-पत्नी से कम नहीं था। आज मैं जब शहनाज को देखती हूं, तो रूह कांप जाती है। मैं यह नहीं कहूंगा कि वे प्रेमी-प्रेमिका थे। लेकिन, यह रिश्ता पति पत्नी से कम नहीं था। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल ने काफी लंबे वक्त तक सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। उनको सार्वजनिक तौर पर भी नहीं देखा गया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद वह सदमे में चली गई थीं और अब धीरे-धीरे उससे उबरी हैं।