शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी। इसके अलावा शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर शहनाज ने एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने सिंगिंग स्किल्स दिखाती नजर आ रही हैं।
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने गुनगुनाया 'तारों के शहर...' गाना, यूजर ने कहा- नेहा कक्कड़ से भी अच्छा गाया
शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें वह पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ का गाना 'तारों के शहर...' गाती नजर आ रही हैं। शहनाज पूरी तरह मगन होकर गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अपना यह वीडियो साझा करते हुए शहनाज ने कैप्शन में फाइव स्टार बनाए हैं।
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ के बाद टीवी के इस होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज! अभिनेत्री का रिएक्शन उड़ा देगा होश
बता दें कि शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की मिकी माउस प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस को शहनाज का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
शहनाज के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई शहनाज की आवाज का दीवाना बन गया है। यूजर्स फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कमेंट करके शहनाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम जो कुछ भी करते हैं, उससे जब सच में प्रेरित होते हैं तो भूख, प्यास, नींद सब भूल जाते हैं। चमत्कार होने लगता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शहनाज तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारी खुशियां और सिंगिंग हमारे लिए सुकून है।' एक यूजर ने लिखा, 'नेहा कक्कड़ से तो बहुत ही अच्छा गाया।'
सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में शहनाज गिल की कातिल अदा