बिग बॉस के घर में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती अब प्यार का रूप ले चुकी है। सोमवार के ऐपिसोड में शहनाज ने सिद्धार्थ से खुलकर कहा कि वो उनसे प्यार करती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ ने भी अपने प्यार का इजहार कर डाला। घर में चल रहे दोनों के रोमांस के बीच शहनाज के पिता बयान आया है और उन्होंने चैनल पर सवाल खड़े किए हैं।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
शहनाज के पिता संतोख सिंह ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला कलर्स चैनल के खास हैं और उन्हें जिताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, 'कलर्स सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस जिताना चाहता है, क्योंकि वो उसका बंदा है। अगर कोई भेदभाव नहीं तो ये शो उनकी बेटी जीतेगी।'
3 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
शो जीतने के सवाल संतोख सिंह ने कहा कि विजेता सिर्फ शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला में से ही कोई एक होगा। लेकिन वो मानते हैं कि कलर्स अन्य लोगों के मुकाबले सिद्धार्थ शुक्ला को ये शो जितवाना चाहता है।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की शादी के सवाल पर संतोख सिंह ने कहा था कि इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ एक सुलझे हुए इंसान हैं वो हर बात में स्टैंड लेते हैं।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
हाल ही में बिग बॉस के अंदर शहनाज का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। उनकी इस हरकत पर सलमान ने भी क्लास लगाई थी। वहीं उन्होंने सिद्धार्थ को सलाह देते हुए कहा था कि, 'तुम्हें बहुत ध्यान रखना है। वो तुमसे प्यार करने लगी है और ये दिख रहा है। यह बहुत ही खराब होने वाला है।' सलमान की बात का सिद्धार्थ भी समर्थन करते हुए कहा था, 'हां मुझे भी ऐसा लगा।'
Bigg Boss 13: मधुरिमा के साथ सिद्धार्थ के फ्लर्ट करने पर बोलीं अभिनेत्री की मां, 'कुछ भी गलत नहीं'