शत्रुघ्न सिन्हा नौ दिसंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ। चार भाइयों में शत्रुघ्न सबसे छोटे हैं। 'रामायण' से प्रेरित होकर उनके माता पिता ने अपने चारों बच्चों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखा। तो चलिए 'बिहारी बाबू' के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : instagram/bolly_oldie
शत्रुघ्न सिन्हा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पटना से की। इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से डिप्लोमा किया। शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देव आनंद ने दिया। शत्रु ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। साल 1969 में उन्होंने मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।
3 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : instagram/bolly_oldie
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। इनमें 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' प्रमुख हैं। शत्रु फिल्म 'मेरे अपने' में 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी मशहूर हो गए थे।
4 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : फाइल
फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस इंडिया पूनम सिन्हा (तब पूनम चंदीरमानी) से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं। वह कुछ फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा।
5 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : instagram/bolly_oldie
शत्रुघ्न ने ट्रेन में पूनम को प्रपोज किया था। दोनों कहीं घूमने जा रहे थे तभी फिल्मी स्टाइल में वे घुटनों पर बैठे और खत देकर पूनम को प्रपोज दिया। शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए।