अभिनेत्री शरवरी वाघ के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। मुंजा की सफलता के बाद वह अपनी नई फिल्म वेदा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की जो स्क्रीन पर भी साफ झलकती है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक पॉडकास्ट में कई दिलचस्प खुलासे किए।
2 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari
शुभंकर मिश्रा से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए वह मन्नत के सामने भीड़ के बीच खड़ी थीं। शरवरी ने पॉडकास्ट पर कहा, "शाहरुख खान के 50वें जन्मदिन पर मैं सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ में खड़ी थी।" इस बातचीत में जब उनसे शाहरुख और आमिर में से किसी एक का चुनाव करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह शरवरी बनना चाहेंगी।
3 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari
शरवरी शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की नातिन हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके संघर्षों पर लोग कई बार सवाल उठा चुके हैं तो इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, " ये बातें मैंने कभी साझा नहीं कीं, लेकिन मैंने 'सुई धागा' जैसी सभी वाईआरएफ फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है।"
4 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम
शरवरी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फैन हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान उन्होंने ट्रेनी के तौर पर काम किया था। उस समय को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मुझे ठीक उसी समय दरवाजा खोलने का काम दिया गया था जब दीपिका का किरदार अंदर आया था। हम 'दीवानी मस्तानी' गाने की शूटिंग कर रहे थे और हमें दरवाजा खोलना था। इस दौरान उन्होंने मुझसे मेरा नाम भी पूछा था।
5 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में शरवरी फिल्म मुंजा में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर सभी को हैरान कर दिया था। वेदा के बाद वह जल्द ही अल्फा नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।
Kriti Kharbanda: वीडियो कॉल पर रक्षाबंधन मनाएंगी कृति खरबंदा, सबसे पहली बार भाई को बांधी थी सोने की राखी