{"_id":"66bdf5bd94fd65424f0eb5ba","slug":"kriti-kharbanda-will-celebrate-rakshabandhan-on-video-call-tied-gold-rakhi-to-her-brother-for-the-first-time-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kriti Kharbanda: वीडियो कॉल पर रक्षाबंधन मनाएंगी कृति खरबंदा, सबसे पहली बार भाई को बांधी थी सोने की राखी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti Kharbanda: वीडियो कॉल पर रक्षाबंधन मनाएंगी कृति खरबंदा, सबसे पहली बार भाई को बांधी थी सोने की राखी
Thu, 15 Aug 2024 06:07 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 06:07 PM IST
सार
कृति खरबंदा तीन साल से वीडियो कॉल पर ही राखी का त्योहार मना रही हैं और इस बार भी ऐसा ही करने वाली हैं, क्योंकि उनका भाई लंदन में रहता हैं।
विज्ञापन
कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @kriti.kharbanda
विस्तार
रक्षाबंधन का त्योहार बस आने ही वाला है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के भाई-बहनों लोगों की नजर रहेगी। इनमें से कुछ तो अपने-अपने घर पर ही राखी का त्योहार मनाएंगे, लेकिन कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे। अभिनेत्री कृति खरबंदा उन्हीं सितारों में से हैं, जो इस बार वर्चुअल तरीके से राखी मनाएंगी। हालांकि, वो तीन साल से इसी तरह से रक्षाबंधन को मना रही हैं।
विज्ञापन
Akshay Kumar: खेल खेल में से पहले अक्षय की इन कॉमेडी फिल्मों को देख ठहाकों से भर गया था सिनेमाघर, देखें लिस्ट
विज्ञापन
लंदन में रहता हैं भाई, इसलिए वीडियो कॉल पर मनाएंगे राखी
कृति खरबंदा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वे तीनों भाई-बहन (कृति, इशिता और जयवर्धन) पिछले तीन साल से वर्चुअल राखी ही मना रहे हैं, क्योंकि उनका भाई जयवर्धन लंदन में हैं और वहां मीडिया मैनेजर की पढ़ाई कर रहा हैं। इसलिए, इस साल भी वो वीडियो कॉल पर ही राखी मनाएंगे।
विज्ञापन
Khel Khel Mein Public Review: खिलाड़ी की फिल्म देखकर खुश हुए दर्शक, बोले-'फर्स्ट हाफ, सेकेंड हाफ दोनों मस्त'
माता-पिता ने भाई जयवर्धन के लिए बनवाई थी सोने की राखी
कृति खरबंदा उम्र में अपने भाई से आठ साल बड़ी हैं। कृति ने बताया कि जब उन्होंने सबसे पहली बार अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाया था तो उन्होंने उसकी कलाई पर सोने की राखी बांधी थी। दरअसल, उनके माता-पिता ने कृति के भाई जयवर्धन के लिए वो राखी बनवाई थी। कृति ने आगे बताया कि उनके माता-पिता ने तीनों बच्चों को सिखाया है कि राखी का त्योहार भाई-बहनों का है और कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो, वे एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। कृति खरबंदा की आने वाली फिल्मों में 'रिस्की रोमियो' और 'हाउसफुल 5' शामिल हैं। इससे पहले वो साल 2021 में '14 फेरे' फिल्म में नजर आई थीं।
John Abraham: सादा जीवन जीने वाले 'वेदा' स्टार की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, ब्रेड पिट के पड़ोसी हैं जॉन अब्राहम