सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। बीते दिनों ओबेद आफ्रीदी की तरफ से की जा रही ब्लैकमेलिंग का खुलासा करते हुए उर्फी ने इंस्टाग्राम पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। हालांकि, उर्फी के पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें उनके उस पोस्ट के लिए धमकी दी जा रही है। इसी बीच अब उर्फी ने एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद को आधी रात अनजान शख्स ने किया वीडियो कॉल, एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी से डरने वाली नहीं
सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती है।
दरअसल, उर्फी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें एक बार फिर धमकी मिली है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर चैट्स के कई सारे स्क्रीन शॉट्स और अपना एक वीडियो शेयर किया है। उर्फी ने बताया कि इस बार उन्हें शार्प शूटर का वीडियो भेज धमकाने की कोशिश की गई। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें देर रात किसी शख्स का वीडियो कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तो शख्स ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर के गिरफ्तार होने का वाडियो शेयर किया।
वीडियो को देख उर्फी जावेद ने शख्स से पूछा कि वह कौन है और इतनी रात में वीडियो कॉल क्यों कर रहा है। दरअसल, उर्फी को धमकी देने वाला व्यक्ति उनकी इंस्टा स्टोरी पर लगी तस्वीर को लेकर नाराज था। इतना ही नहीं वह यह भी चाहता था कि उर्फी इंस्टा स्टोरी से उस तस्वीर को हटा दें। लेकिन जब एक्ट्रेस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो शख्स ने सेरा (ओबेद की गर्लफ्रेंड) की फोटो हटाने की मांग की। हालांकि, उर्फी ने बिना डरे साफ शब्दों में शख्स को जवाब देते हुे कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं और दोषी को सजा दिलवा कर रहेंगी।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ओबेद आफ्रीदी उन्हें वीडियो सेक्स के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। उर्फी ने वह भी बताया कि जब उन्होंने उसकी मांग नहीं मानी तो आरोपी ने उनकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। उर्फी के मुताबिक यह शख्स लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सबके सामने इसका खुलासा किय, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
View this post on Instagram
A post shared by Uorfi (@urf7i)