संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस की कमी नहीं हैं, सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं। शनाया जल्द ही बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी लेकिन अदाकारी से पहले ही वे लोगों के बीच अपनी एक जगह बना चुकी हैं। शनाया को फैंस ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सिलेब्स भी खूब पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी करते हैं। बता दें कि करण जौहर अब जल्द ही शनाया कपूर को भी बॉलीवुड में एंट्री दिलवाने जा रहे हैं। इस फिल्म से पहले ही शनाया कपूर एक कमर्शियल एड में नजर आई हैं जिसे अब जारी कर दिया गया है। इस एड को साझा करते हुए करण ने शनाया की जमकर तारीफें की हैं।
ट्रोल: डेब्यू से पहले शनाया कपूर ने दिखाया एक्टिंग टैलेंट, यूजर्स बोले- 'इतनी ओवरएक्टिंग से भगवान इसकी फिल्म बचाएं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन