बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं मुमताज को दर्शक आज भी उनके काम के लिए याद करते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। 60 और 70 के दशक में मुमताज ने बॉलीवुड पर राज किया और कई फिल्मों में काम किया। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड में शम्मी कपूर बेहद रोमांटिक हीरो के रूप में फेमस थे। शम्मी कपूर ने मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली से लव मैरिज की थी। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। शादी के बाद वह गीता बाली को सीधे घर ले गए और फिर दोनों के परिवार वालों ने इस शादी पर सहमति दे दी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई।
किस्सा: 16 साल छोटी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, एक शर्त की वजह से अभिनेत्री ने कर दिया था इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 07 May 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन