बॉलीवुड में शम्मी कपूर बेहद रोमांटिक हीरो के रूप में फेमस थे। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी का बेहद रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं। शम्मी कपूर ने मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली से लव मैरिज की थी। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। शादी के बाद वह गीता बाली को सीधे घर ले गए और फिर दोनों के परिवार वालों ने इस शादी पर सहमति दे दी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई।
2 of 5
शम्मी कपूर
- फोटो : file photo
इसके कारण उनका निधन हो गया। गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में डूब गए। सदमे से निकलने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम जारी रखा। उनके घर वाले चाहते थे कि वे दोबारा शादी कर लें क्योंकि उनके बच्चे काफी छोटे थे। शम्मी शूटिंग के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहते थे और सभी का मानना था कि अगर उन्हें नई मां मिल जाएगी तो बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से होगा। लेकिन शम्मी शादी के लिए तैयार नहीं थे।
3 of 5
शम्मी कपूर
- फोटो : file photo
उन दिनों शम्मी मुमताज के साथ फिल्म 'ब्रह्मचारी' की शूटिंग कर रहे थे। 'ब्रह्मचारी' की शूटिंग के दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर को बताया कि वह उन पर फिदा हैं। वह उनका पहला क्रश हैं। यह सुनकर शम्मी को अच्छा लगा और उनका झुकाव भी मुमताज की तरफ बढ़ता चला गया। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के चर्चे हर जुबान पर थे। दोनों काफी नजदीक आ चुके थे। एक दिन शम्मी ने मुमताज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
4 of 5
शम्मी कपूर
- फोटो : file photo
साथ ही यह भी कह दिया कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, बल्कि घर पर रहकर उनके बच्चों की देखभाल करेंगी। मुमताज की उम्र उस समय 18 साल थी और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। शम्मी के इस शर्तभरे प्रस्ताव को सुनकर वे सन्न रह गईं।
5 of 5
शम्मी कपूर, गीता बाली
- फोटो : file photo
शम्मी उनसे उम्र में लगभग 20 साल बड़े थे। उम्र का ये फासला और मुमताज के सामने लंबा करियर। इस पर गौर कर मुमताज ने शम्मी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शम्मी का दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने किसी हीरोइन से शादी ना करने की ठानी और नीला देवी से शादी कर ली।